..................... जॉन अब्राहम ने नेपोटिज्म पर कही ये बातें | John Abraham talks on nepotism and insider-outsider debate - Hindi Filmibeat

नेपोटिज्म और बॉलीवुड में खेमेबाजी को लेकर जॉन अब्राहम ने कही बड़ी बात

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर पिछले 2-3 महीनों में काफी हंगामा मचा है। खास बात यह है कि इस दफा ना सिर्फ मीडिया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के भी कुछ लोगों ने आवाज उठाई है और बताया है कि यहां जबरदस्त नेपोटिज्म और खेमेबाजी है। लेकिन अभिनेता जॉन अब्राहम इससे इत्तेफाक नहीं रखते।

हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा, हर किसी का अपना सफर होता है। अपनी लड़ाई होती है, जो उसे खुद लड़नी है। और यहां इस इंडस्ट्री में केवल दो विकल्प हैं, या तो काम करो या फिर बैठकर बस जहर घोलते रहो। जॉन आगे कहते हैं कि जब मैंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी तो मैं एक आउटसाइडर ही था।

John Abraham

फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा का वक्त गुजार चुके जॉन अब्राहम इनसाइडर- आउटसाइड डिबेट पर कहते हैं- नए लोग जो इंडस्ट्री में आ रहे हैं और जो युवा यहां आने की प्लानिंग कर रहे हैं वे सभी खुद के लिए विकल्प ढूंढें। अगर कोई काम नहीं मिलता है तो खुद के लिए काम बनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X