कन्नड़ एक्टर की मौत पर जॉन अब्राहम का कुछ ऐसा है रिएक्शन

कन्नड़ एक्टर की मौत पर पूरा फिल्म जगत शोक में है। हाल ही में जॉन अब्राहम ने कहा कि फिल्म के प्रॉड्यूसर को सज़ा मिलनी चाहिए।

By Shivani Verma

कन्नड़ फिल्मों के कलाकार राघव उदय और स्टंटमैन अनिल की मौत पर पूरा सिनेमाजगत शोक व्यक्त कर रहा है। हाल ही मे बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की प्रतिक्रिया सामने आई है। जॉन का कहना है कि वो इस हादसे की खबर से काफी आहत हैं। फिल्म के प्रॉड्यूसर को दंड मिलना चाहिए।

John

जॉन ने कहा कि उन दोनों एक्टर को स्टंट के दौरान लाइफ जैकेट तक नहीं दी हुई थी। मुझे पता है कि उनमें से एक एक्टर ने साफ साफ कहा था कि वो तैरना नहीं जानते। फिर भी बिना किसी सुरक्षा के स्टंट करवाया गया। इसके लिए प्रॉड्यूसर को सज़ा मिलनी चाहिए।

Confirm..ज़ोया अख्तर की फिल्म में एक साथ दिखेंगे आलिया-रणवीर

ये एक इंसान की जिंदगी है। किसी की जिंदगी को इतना हल्के में कैसे लिया जा सकता है। जॉन ने आगे कहा कि मैं इन दोनों एक्टर की मौत को काफी पर्सनली ले रहा हूं, जो काफी शर्मनाक है। मैं भी उसी जगह पर हूं, जहां एक्शन सीन किए जाते हैं।

जॉन ने कहा कि जब मैं एक्शन सीन करता हूं तो पहले पूरी सुरक्षा को देखता हूं। न सिर्फ अपनी बल्कि उनकी भी जो एक्शन सीन करने जा रहे हैं। जब ढीशूम फिल्म के लिए मैं एक्शन सीन शूट कर रहा था, तब मैंने अपनी और वरुण दोनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X