RRR का Box Office पर तूफान, अटैक को झटका, ओटीटी पर जॉन अब्राहम बोले- बड़े पर्दे का हीरो हूं
जॉन अब्राहम जल्द ही शाहरुख खान की पठान में नजर आयेंगे। हाल ही में जॉन अब्राहम की एक्शन से लबरेज फिल्म अटैक रिलीज हुई। इस बीच जॉन अब्राहम ने एक इंटरव्यू में बताया कि ओटीटी डेब्यू को लेकर उनकी योजना क्या बनी हुई है। जाॅन ने साफ तौर पर कहा है कि वह बड़े पर्दे पर अपनी पकड़ को देखते हैं।
ओटीटी के लिए वह वक्त चाहते हैं। वेब सीरीज के जरिए ओटीटी पर अपने कदम रखने को लेकर जॅान अब्राहम से सवाल किया गया। एक वेबसाइट की खबर अनुसार जॉन अब्राहम ने कहा है कि मैं 299 रुपए के लिए नहीं हूं। लेकिन इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

फिलहाल वह ओटीटी डेब्यू के लिए अभी तैयार नहीं हैं। भविष्य में वह इसे लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं। जॉन अब्राहम ने साफ तौर पर कहा है कि वह बड़े पर्दे के हीरो हैं। वो इसके लिए केवल बड़े पर्दे पर ही खुद को देखना चाहते हैं। वह इसके लिए हथौड़ा खाने के लिए भी तैयार हैं।

जॉन अब्राहम की दूसरी बड़ी फिल्म पठान
बता दें कि अटैक के बाद जॉनअब्राहम की दूसरी बड़ी फिल्म पठान है। शाहरुख खान की इस बहुप्रतिक्षित फिल्म पठान में जॅान अब्राहम नेगेटिव भूमिका में दिखाई देंगे। मीडिया रिपोर्ट के आधार पर जॉन अब्राहम और शाहरुख खान शर्टलेस फाइट सीन के साथ एक दूसरे के सामने स्क्रीन पर खड़े होते नजर आयेंगे।

अटैक बॉक्स ऑफिस
जॅानअब्राहम की अटैक बॉक्स ऑफिसपर कलेक्शन धीमा कर रही है। इसकी वजह है कि राजामौली की आरआरआर की धुआंधार कमाई। जॅानकी एक्शन फिल्म अटैक ने अभी तक ओपनिंग वीकेंड को मिलाकर 10.48 करोड़ तक की कमाई की है। पहले दिन अटैक काबॉक्स ऑफिस कलेक्शन सिर्फ 3.51 करोड़ का रहा है।

RRR का बॉक्स ऑफिस
रामचरण, जूनियर एनटीआर की आरआरआर के तेलुगू वर्जन ने पहले दिन ही 100 करोड़ तक की कमाई कर ली। विश्व स्तर पर RRR का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

जाॅन अब्राहम पिछली फिल्म कमाई
याद दिला दें कि पिछले साल जाॅन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 भी रिलीज हुई थी। यह फिल्म भी कमाई के लिहाज से जॅान की असफलफिल्म बन गई। 95 करोड़ के बजट वाली सत्यमेव जयते 2 ने केवल 18 करोड़ के करीब की कमाई की।


Click it and Unblock the Notifications











