सलमान खान से लेकर शाहरुख खान पर, जॉन अब्राहम का जोरदार निशाना- कह दी ऐसी बात!

साल 2018 में जॉन अब्राहम ने परमाणु और सत्यमेव जयते जैसी दो फिल्में दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। वहीं, 2019 के लिए भी जॉन पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स को आड़े हाथों लिया। जॉन ने सलमान खान, शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के अन्य सुपरस्टार्स पर जमकर निशाना साधा है।

स्टारडम पर बात करते हुए जॉन ने कहा, बतौर एक्टर आप यहां अपना अभिनय दिखाने के लिए आए हैं। मुझे समझ नहीं आता, क्यों स्टार्स के लिए ज्यादा कमाने वाली लिस्ट में शामिल होना जरूरी है? आप कितना कमाना चाहते हैं। आप अपनी घटिया सी फिल्म बनाकर लोगों को क्यों लूट रहे हैं? मैं दर्शकों से विश्वनीयता हासिल करने के लिए बहुत मेहनत की है। मुझे वह भरोसा मिलता है और मैं खुश रहता हूं। काश स्टार्स भी कुछ ऐसा ही सोचते।

John Abraham

हम्मम.. बता दें, इस साल सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर सलमान खान हैं। जाहिर तौर पर जॉन का यह निशाना सलमान खान और उनकी फ्लॉप फिल्म रेस 3 की ओर था। लेकिन इतना ही नहीं.. बल्कि जॉन ने बाकी सुपरस्टार्स पर भी कमेंट किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X