First Pics: जॉन अब्राहम के लिए कर लीजिए एक और सुपरहिट बुकिंग - 15 अगस्त 2019, बाटला हाउस

जॉन अब्राहम ने इस 15 अगस्त ये साबित कर दिया कि वो भी अपने दम पर फिल्में चला सकते हैं। इस साल जॉन अब्राहम ने बैक टू बैक दो देशभक्ति फिल्मों के साथ दर्शकों का दिल जीता - परमाणु और सत्यमेव जयते। अब जॉन अपनी तीसरी फिल्म के साथ तैयार हो रहे हैं। बाटला हाउस नाम की ये फिल्म अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज़ होगी।

इस फिल्म को निखिल आडवाणी डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले, जॉन और निखिल, एक साथ सलाम - ए- इश्क में काम कर चुके हैं। ये उनकी साथ में दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म को लिखा है पिंक फेम रितेश शाह ने और निखिल आडवाणी ने एक ट्वीट में रितेश को धन्यवाद देते हुए कहा कि मुझ पर भरोसा करने का शुक्रिया। अब ये फिल्म मेरी ज़िम्मेदारी है।

john-abraham-starts-shooting-for-batla-house

ये फिल्म असल के बाटला हाउस एनकाउंटर से प्रेरित है जो कि 10 साल पहले सितंबर 2008 में हुआ था। इसे आधिकारिक रूप से ऑपरेशन बाटला हाउस कहा गया था। ये एनकाउंटर मुजाहिद्दीन के आतंकवादियों के खिलाफ था जो दिल्ली के जामिया नगर में छिपे थे।

जॉन फिल्म में ऑफिसर संजीव कुमार यादव की भूमिका में दिखाई देंगे, जिन्होंने एनकाउंटर लीड किया था। उनके पास 70 एनकाउंटर, 22 सिद्ध अपराधी, 30 केस और 9 गैलेंट्री अवार्ड हैं। दिलचस्प ये है कि जॉन अब्राहम की फिल्म, रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र से क्लैश करेगी। देखिए बॉलीवुड में अब तक कैसा रहा है 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X