शाहरुख खान की इस हरकत पर शरमा कर ब्लश करने लगे जॉन अब्राहम, बोले- 'पहली बार...'

Shahrukh khan and John Abraham bromance: सोमवार को शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने अपने फैंस को तोहफा दिया। शाहरुख खान और पठान की पूरी स्टार कास्ट मीडिया से मुखातिब हुई। खासकर किंग खान लंबे अरसे बाद मीडिया से मुखातिब हुए थे। इस दौरान शाहरुख खान फॉर्म में नजर आए। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर तो कमाल का है ही और इसकी बानगी भी एक बार फिर देखने को मिली।
शाहरुख खान ने इस दौरान उन्हें और उनकी फिल्म को दर्शकों द्वारा मिल रहे प्यार के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही उन्होंने दीपिका पादुकोण के लिए 'ओम शांति ओम' फिल्म का गाना भी गाया। पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बार शाहरुख खान ने दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की तारीफ की। उन्होंने ये भी कहा कि, 'पठान' का सबसे बेस्ट चीज जिम है जिसे जॉन अब्राहम ने बेहद खूबसूरती से निभाया है।
शाहरुख खान पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद खुश और कूल मूड में नजर आए। पूरे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबसे मजेदार चीज जो देखने को मिली वो शाहरुख खान और जॉन अब्राहम का ब्रोमांस था। शाहरुख खान ने जॉन की तारीफ तो की ही, साथ ही एक पल ऐसा भी आया जब जॉन अब्राहम की तारीफ करते हुए उन्होंने जाकर उन्हें गालों में प्यार से किस कर लिया।
दरअसल, जॉन अब्राहम अपने किरदार के बारे में बातें कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से जाकर शाहरुख खान ने उन्हें प्यार से गले लगाया और किस कर लिया। साथ ही शाहरुख खान ने कहा- 'मैंने कई बार दीपिका को किस किया है और यह जॉन के साथ पहली बार हुआ है और यह अलग था।'

'मैं शरमा रहा'
इसके बाद जॉन अब्राहम ने मुस्कुराते हुए कहा- 'इतना प्यार, पहली बार, मुझे लगता है कि मैं शरमा रहा हूं।' जॉन की बात सुनकर शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण सहित वहां बैठे सभी लोग तालियां बजाने लगे। शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए जॉन अब्राहम ने कहा - शाहरुख एक्टर नहीं हैं, एक भावना हैं।'

फैंस का शुक्रिया
उन्होंने आगे कहा- 'मैं दीपिका के साथ काम कर चुका हूं, लेकिन इसकी ग्रोथ देखकर मुझे बहुत खुशी होती है। टेक्निकल टीम और प्रोडक्शन टीम ने बहुत मेहनत की है। मीडिया टीम का बहुत धन्यवाद और हम तीनो के फैंस का तहे दिल से शुक्रिया।'

'लंबे समय में मेरी बड़ी हिट'
जॉन अब्राहम ने इस दौरान फिल्म के प्रोडयूसर आदित्य चोपड़ा के बारे में भी बात की और उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा कि फिल्म आदित्य चोपड़ा ने फिल्म में उन्हें अच्छी जगह दी। उन्होंने कहा - हमें अच्छे से प्रजेंट करने की जिम्मेदारी डायरेक्टर की होती है। हमारी टीम में कुछ महत्वपूर्ण लोग हैं। विशाल शेखर ने हमें दो शानदार गाने दिए, जिस तरह से फिल्म को माउंट किया। जॉन ने अंत में कहा- शाहरुख भारत में नंबर 1 एक्शन हीरो हैं। यह लंबे समय में मेरी सबसे बड़ी हिट होगी।'


Click it and Unblock the Notifications
