सत्यमेव जयते के बाद दो तगड़े एक्शन Dhamake, जॉन अब्राहम ने बुक कर लिया 2019

इन दिनों बॉलीवुड के एक्शन हीर जॉन अब्राहम जबरदस्त सुर्खियों में उनकी फिल्म सत्यमेव जयते ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। फिल्म ने अब तक 90 करोड़ के पार कमाई कर ली है। वहीं जॉन अपनी फिल्म की सफलता से रुके नहीं है। वे आने वाले समय में दो बड़े धमाके करने की तैयारी कर रहे हैं। जिसके बारे में उन्होंने खुद जानकारी दी है। जॉन की आने वाली दोनों बड़ी फिल्में जबरदस्त एक्शन सीन्स से लबरेज होंगी।

[Video: सड़क पर रैश ड्राइविंग कर रहे शख्स को रणवीर ने लगाई फटकार, ड्राइवर बोला बदतमीज है एक्टर]

जॉन ने हाल ही में मीडिया से बातचीत में अपनी आने वाली फिल्म बटला हाउस के बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग इसी साल नवंबर में शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शूटिंग 1 नवंबर को शूरू होगी और 1 जनवरी को पूरी हो जाएगी और 15 अगस्त के आस-पास इस फिल्म की रिलीज डेट भी एनाउंस कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सबकुछ प्लान हो चुका है और वे अब अगले हफ्ते इस फिल्म को लेकर वर्कशॉप करने वाले हैं।

john-abraham-start-batla-house-shooting-november-this-year

निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ये फिल्म सितंबर 2008 के दिल्ली के एल-18 बटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर आधारित है। 'बटला हाउस एनकाउंटर' अपने समय के चर्चित एनकाउंटर में से रहा है और इसे लेकर कई तरह के विवाद भी हुए थे

बता दें कि इससे पहले उनकी फिल्म RAW (Romeo Akbar Walter) रिलीज होगी। जिसमें वे एक स्पाई के किरदार में नजर आएंगे। इसके तुरंत बाद ही ने बाटला हाउस की शूटिंग शुरू कर देगें। तो एक बार फिर तैयार हो जाएं जॉन अब्राहम के दो-दो जबरदस्त एक्शन धमाकों के लिए। तो इसी बात पर आगे जानें आने वाली एक्शन फिल्मों के बारे में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X