..................... John Abraham to start Batla House, movie to go on floors from September - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार से टक्कर, खान को किया OUT- अब अगली एक्शन फिल्म से तैयार ये स्टार

परमाणु की सफलता के बाद अब जॉन अब्राहम काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। 15 अगस्त को जहां जॉन की सत्यमेव जयते रिलीज होने वाली है। वहीं, उनकी अगली फिल्म बाटला हाउस भी सितंबर में फ्लोर पर आने वाली है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म टीसीरिज प्रोड्यूस कर रही है। यह फिल्म 19 सितंबर 2018 को हुए बाटला हाउस आपरेशन पर आधारित है।

100 करोड़ी सुपरस्टार- एक अफवाह- और अक्षय कुमार की फिल्म से OUT

सितंबर 19, 2008 को दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद मारे गए। जबकि दो अन्य भागने में कामयाब हो गए। वहीं, एक और आरोपी ज़ीशान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे एनकाउंटर विशेषज्ञ और दिल्ली पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा इस घटना में मारे गए।

Batla House

जॉन फिल्म में एसीपी का किरदार निभाएंगे। बता दें, यह फिल्म पहले सैफ अली खान को ऑफर की गई थी और बात काफी आगे भी बढ़ चुकी थी। लेकिन अचानक ही फिल्म में सैफ की जगह जॉन अब्राहम का लॉक कर दिया गया। खैर, कोई शक नहीं कि जॉन इस फिल्म के लिए परफेक्ट होंगे। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है, लिहाजा दर्शकों के लिए ये दिलचस्प रहेगा। फिल्म की शूटिंग 50 दिनों तक लगातार दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, मुंबई और नेपाल में की जाएगी।

बहरहाल, यहां देंखे सच्ची घटनाओं पर आधारित आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X