निखिल आणवाणी की बाटला हाउस में नजर आएंगे जॉन अब्राहम, सच्चे एनकाउंटर की कहानी

हाल ही में जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु का ट्रेलर और रिलीज हुआ है जो कि फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इसके अलावा जॉन अब्राहम निखिल आडवाणी की फिल्म बाटला हाउस के लिए भी फाइनल हो चुके है। जी हां इसकी ऑफीसियली एनाउंसमेंट भी हो चुकी है। जॉन अब्राहम इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है।

बता दें कि जॉन की ये फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जो कि एक एनकाउंटर की कहानी है। बता दें कि ये एनकाउंटर 19 सितंबर 2008 को हुआ था जिसपर अब फिल्म बनने जा रही है।

john abraham, nikhil adwani, parmanu, batla house, बाटला हाउस, जॉन अब्राहम, निखिल आडवाणी, परमाणु

इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक मोस्ट डेकोरेटेड ऑफिसर डीसीपी संजीव कुमार यादव के रोल में नजर आने वाले है। फिल्म के लिए तैयारी शुरु हो चुकी है और फिल्म की कहानी लिखी रितेश शाह ने लिखी है जो कि एक प्रसिद्ध लेखक है।

बता दे कि फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरु हो जाएगी और जब से ये खबरें आई है तो जॉन अब्राहम के फैंस फिल्म के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

काफी समय के बाद जॉन अब्राहम फिल्म परमाणु से वापसी कर रहे है और उसके लिए उन्होने काफी ज्यादा इंतजार किया है क्योंकि फिल्म ने एक के बाद एक कई बार अपनी रिलीज डेट बदली है।

हालांकि अब फाइनल हो गया कि फिल्म कब रिलीज होगी। फिल्म परमाणु इसी महीने 25 मई को रिलीज हो रही है जो कि एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

फिल्म पोखरण से संबंधित है जिसे अमेरिका की सैटेलाइट से अपने परमाणु टेस्ट को बचाने और अपने देश की आन बान और शान की कहानी है परमाणु।

बता दे कि ये फिल्म 25 मई को अब पक्का रिलीज होने वाली है इस बात की जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने दी। पिछली बार जॉन ट्विटर पर ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा था कि एक न्यूकिलियर का इतिहास बनाना आसान नहीं था।

अभिनेता जॉन अब्राहम ने काफी हिट फिल्में दी है जो कि काफी ज्यादा पसंद की गई है। फिलहाल लोग बाटला हाउस के लिए इंतजार करने वाले है जिसका ऐलान हो चुका है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X