जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते - BOX OFFICE पर जबरदस्त शुरुआत.. ओपनिंग रिपोर्ट!
मिलाप झावेरी के निर्देशन में बनी जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते' रिलीज हो चुकी है। जैसी कि उम्मीद थी..फिल्म ने शुरुआती शोज में 35 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी दिखाई है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ सिंगल स्क्रील पर भी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं, शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। फिल्म गोल्ड के साथ क्लैश हुई है।
अक्षय कुमार की गोल्ड ने दी शानदार ओपनिंग- पहले शो से ही सुपरहिट
फिल्म भारत में 2300 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। दर्शकों से फिल्म को अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। जॉन अब्राहम की यह फिल्म फुल मसालेदार फिल्म है, जहां एक्शन, रोमांस के साथ साथ देशभक्ति का तड़का है। वहीं, खास बात है कि फिल्म को 15 अगस्त की छुट्टी का भी फायदा मिल रहा है।

बहरहाल, फिल्म के ओपनिंग शोज के क्रेज को देखते हुए कहीं ना कहीं उम्मीद है कि सत्यमेव जयते सुपरहिट साबित होगी। फिल्म के पास कमाने के लिए पूरे 5 दिनों का समय है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म 5 दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











