2018 में दो सुपरहिट फिल्में- सुपरस्टार की तीसरी फिल्म भी पूरी- धमाकेदार एक्शन

जॉन अब्राहम और मौनी रॉय स्टारर फिल्म रोमियो अकबर वाल्टर (RAW) की शूटिंग खत्म हो चुकी है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन करेंगे रॉबी ग्रेवाल। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात, श्रीनगर और नेपाल में हुई है। यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है, जहां एक्शन का तड़का भी मिलेगा। फिल्म 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

शाहरुख खान नहीं- ये 300 करोड़ी सुपरस्टार बन गए करण जौहर के फेवरिट STAR

परमाणु और सत्यमेव जयते ही बेजोड़ सफलता के बाद जॉन अब्राहम पूरे जोश और जुनून के साथ अपनी फिल्मों में व्यस्त हो गए हैं। बैक टू बैक जॉन चार, पांच फिल्मों की तैयारी में लग चुके हैं। RAW की बात करें तो कुछ महीनों पहले सुशांत सिंह राजपूत के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। लेकिन फिर फिल्म टलती गई.. और फिर फिल्म में सुशांत को जॉन अब्राहम ने रिप्लेस कर दिया।

Romeo Akbar Walter

फिल्म में जॉन के साथ मौनी राय भी अहम किरदार निभाते दिखेंगी। बता दें, फिल्म में जॉन अब्राहम जासूस बने हैं.. जो 18 अलग अलग लुक में नजर आएंगे। कोई शक नहीं की जॉन फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस फिल्म के अलावा जॉन बाटला हाउस की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित ये फिल्म सितंबर 2008 के दिल्ली के एल-18 बटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर आधारित है। जॉन की ये दोनों धमाकेदार एक्शन फिल्में बैक टू बैक रिलीज होने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X