प्रधानमंद्री नरेंद्र मोदी देखेंगे जॉन अब्राह्म स्टारर परमाणु..शानदार
जॉन अब्राह्म की परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण अगले महीने रिलीज होगी। फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं लेकिन फिल्म को रिलीज से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाई जाएगी।फिल्म की कहानी 1998 में भारतीय सेना द्वारा पोखरण परमाणु परीक्षण किए जाने पर आधारित है। इसे अभिषेक शर्मा ने डायरेक्ट किया है।
जॉन अब्राह्म ने खुद ये फैसला लिया है कि वो नरेंद्र मोदी को यह फिल्म दिखाएंगे ।हालांकि ये प्लान पूरी तरह सफल नहीं हुआ है लेकिन जॉन अब्राह्म पूरी कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म को प्रधानमंत्री मोदी नरेद्र मोदी को दिखाने में सफल हों।चूंकि फिल्म राजनीति से प्रेरित और एतिहासिक विषय पर है इसलिए जॉन प्रधानमंत्री मोदी को फिल्म दिखाना चाहते हैं।

जॉन अब्राह्म की परमाणु अब 23 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म पहले जनवरी में रिलीज होने वाली थी लेकिन पद्मावत को देखते हुए फिल्म की रिलीज डेट बदल दी गई। अगर फिल्म फरवरी में रिलीज होगी तो फिल्म को रानी मुखर्जी की हिचकी के साथ क्लैश करना पड़ सकता है।
इसके बाद 2 मार्च को अनुष्का शर्मा की परी रिलीज होगी जिसके कारण परमाणु की कमाई पर असर पड़ सकता है।बहरहाल फिल्म बहुत ही अलग विषय पर बन रही है और दर्शक फिल्म पर अपनी क्या प्रतिक्रिया देंगे ये तो फिल्म के रिलीज होने के बाद हीं पता चलेगा।


Click it and Unblock the Notifications











