जॉन अब्राहम की फिल्म 'बाटला हाउस' का टीज़र रिलीज- अक्षय कुमार को देंगे करारी टक्कर
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म बाटला हाउस का पोस्टर और पहला टीजर रिलीज किया गया है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रियल घटना पर आधारित है। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज हो रही है। खास बात है कि इसी दिन प्रभास की साहो और अक्षय कुमार की मिशन मंगल भी रिलीज हो रही है। टीजर से साफ कहा जा सकता है कि बाटला हाउस दोनों फिल्मों को कड़ी टक्कर देने वाली है।
फिल्म 2008 के कंट्रोवर्शियल बाटला हाउस एनकाउंटर पर बनी है जिसे लीड किया था ऑफिसर संजीव कुमार यादव ने। जॉन फिल्म में संजीव की भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म में जॉन के साथ मृणाल ठाकुल, प्रकाश राज, रवि किशन जैसे कलाकार भी दिखेंगे।

यह फिल्म सितंबर 2008 के दिल्ली के एल-18 बटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर आधारित है। सितंबर 19, 2008 को दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद मारे गए। जबकि दो अन्य भागने में कामयाब हो गए। वहीं, एक और आरोपी ज़ीशान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे एनकाउंटर विशेषज्ञ और दिल्ली पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा इस घटना में मारे गए।
यहां देंखे फिल्म का टीजर-


Click it and Unblock the Notifications