..................... कोरोना को लेकर जॉन अब्राहम ने शेयर किया वीडियो, मुश्किल दौर में मदद- दिया ये स्पेशल मैसेज | John Abraham special message via video for all those who came out and helped in corona pandemic - Hindi Filmibeat

कोरोना को लेकर जॉन अब्राहम ने शेयर किया वीडियो, मुश्किल दौर में मदद- दिया ये स्पेशल मैसेज

कोरोना के प्रकोप ने देशभर को झकझोर कर रख दिया है। वहीं कुछ लोग इस कठिन समय में लगातार मदद कर रहे हैं, कुछ संसाधन उपलब्ध करवा रहे हैं तो कुछ सही जानकारी देकर कुछ लोगों की जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ही बॉलीवुड सितारे भी अपनी हर संभव कोशिश कर लोगों की मदद कर रहे हैं। जॉन अब्राहम ने ऐसे ही लोगों का शुक्रिया कहा।

जॉन अब्राहम ने वीडियो के जरिए स्पेशल मैसेज दिया। उन्होंने लोगों का शुक्रिया कहा जो इस मुश्किल दौर में मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर एक छोटा कदम इस महामारी में बहुत लाभदायक है। मैं सभी का शुक्रिया करता हूं जो हर छोटी बड़ी मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए लोग मदद मुहैया करवा रहा है।

John Abraham

जॉन आगे लिखते हैं, मैं सभी का दिल से आभार व्यक्त कर रहा हूं। जो सोशल मीडिया के जरिए मदद कर रहे हैं, एनजीओ व आदि सोर्सेज लगातार मदद कर रहे हैं। अगर हम एक जिंदगी को भी बचा पाते हैं तो हम सफल होते हैं। इस काम को लगातार करना है और देश को बचाना है।

जॉन अब्राहम ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, हम सभी की एकजुटता में ताकत है और इस लड़ाई को लड़ने में ताकत देती है। बता दें जॉन अब्राहम लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की मदद के लिए जानकारी शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मदद

सोशल मीडिया पर मदद

हाल में ही बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने लोगों की मदद के लिए कदम बढ़ाया। वह लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स से कोरोना से जुड़ी चीजें शेयर कर रहे हैं। व लोगों की मदद कर रहे हैं।

 मदद के लिए सोशल मीडिया ही दे दिए

मदद के लिए सोशल मीडिया ही दे दिए

जॉन अब्राहम ने हाल में ही सोशल मीडिया पर बताया था कि वह लोगों की मदद एनजीओ को अपना सोशल मीडिया सौंपेंगे ताकि जरूरी जानकारी लोगों तक पहुंच सके।

ऑक्सीजन, बेड्स व वेंटीलेटर आदि की मदद

ऑक्सीजन, बेड्स व वेंटीलेटर आदि की मदद

आजकल अगर आप जॉन अब्राहम की सोशल मीडिया प्रोफाइल देखेंगे तो NGO से जुड़े ढेर सारे पोस्ट नजर आएंगे जो कि कोविड में लोगों को ऑक्सीजन, बेड्स वेंटीलेटर आदि प्रोवाइड करवा रहे हैं।

जॉन अब्राहम की फिल्म

जॉन अब्राहम की फिल्म

जॉन अब्राहम की काम की बात करें तो हाल में ही वह मुंबई सागा फिल्म में नजर आए। जो कि कोविड काल में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हाल में ही ये फिल्म ओटीटी के लिए भी उपलब्ध हुई।

जॉन अब्राहम का वर्क फ्रंट

जॉन अब्राहम का वर्क फ्रंट

जॉन अब्राहम के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें, तो वह मिलाप जावेरी की 'सत्यमेव जयते' के सीक्वल 'सत्यमेव जयते 2' में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज भी होती लेकिन कोविड के चलते इसे पोस्टपोन कर दिया गया। इसके अलावा जॉन अब्राहम के पास 'अटैक' और 'एक विलेन रिटर्न्स' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X