..................... John Abraham slams award shows and social-media stars - Hindi Filmibeat

'किसी भी अवार्ड या अवार्ड शो की रत्ती भर भी इज्जत नहीं है मेरी नजर में'- जॉन अब्राहम

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने अवार्ड्स और अवार्ड शोज पर बात करते हुए कहा कि- मैं किसी भी अवार्ड या अवार्ड शोज की रत्ती भर भी इज्जत नहीं करता। और वो ये बात जानते हैं इसीलिए मुझे नॉमिनेट तक नहीं करते। मेरे हिसाब से परमाणु नॉमिनेशंस की हकदार थी। लेकिन उन्होंने नहीं किया क्योंकि उन्हें पता है कि मैं नेशनल अवार्ड छोड़कर किसी अवार्ड के पीछे नहीं भागता।

साल 2018 में जॉन अब्राहम की दो फिल्में रिलीज हुई थीं- परमाणु और सत्यमेव जयते। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। वहीं, परमाणु को क्रिटिक की ओर से काफी तारीफ भी मिली थी। लेकिन अफसोस अवार्ड लिस्ट में फिल्म का कहीं नाम नहीं था।

John Abraham

पिछले कुछ सालों से जॉन किसी भी अवार्ड शो का हिस्सा नहीं बने। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा- 'मैं बिल्कुल भी अवॉर्ड्स का सम्मान नहीं करता हूं। सभी अवॉर्ड्स को लेकर मेरे मन में जीरो रिस्पेक्ट है, शायद नैशनल अवॉर्ड को छोड़कर किसी और पुरस्कार का सम्मान मैं नहीं करता हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X