..................... John Abraham | Siddique | Bodyguard | Next Hindi Film | जॉन अब्राहम | सिद्धकी | बॉडीगार्ड | एक और हिंदी फिल्म - Hindi Filmibeat

सलमान को नहीं जॉन अब्राहम को लेना चाहते हैं सिद्धकी

अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म 'बॉडीगार्ड' से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुके साउथ के निर्देशक सिद्धिकी अपनी दूसरी हिंदी फिल्म में जॉन अब्राहम को लेने वाले हैं।

सलमान के साथ सुपर हिट फिल्म देने वाले सिद्धिकी से जब इस फिल्म में सलमान को न लेने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि इस फिल्म के लिए हमने सलमान से बात नहीं की कियोंकि यह किरदार सलमान के उपर फिट नहीं बैठता। लेकिन उन्होंने भविष्य में दोबारा सलमान के साथ काम करने की इच्छा जताई।

इस फिल्म के लिए स्टार कास्ट के बारे में बताते हुए सिद्धिकी कहते हैं कि हमने जॉन से संपर्क किया है। लेकिन अभी वो काफी व्यस्त चल रहे हैं, लेकिन फिल्म के बारे में उससे बातचीत चल रही है। एक बार फिल्म के हीरो को फाइनल कर ले तो हिरोइन फाइनल करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

अपनी फिल्म की कहानी के बारे में सिद्धिकी का इतना ही कहना है कि यह कहानी एक ऐसे आदमी के बारे में है जो किसी काम से भारत आता है और इस कहानी का अभिनेता एक ऐक्शन हीरो है। यह फिल्म किसी साउथ फिल्म की रिमेक नहीं है इस फिल्म की कहानी पूरी तरह से नई है। सबकुछ ठीक रहा तो फिल्म की शूटिंग अगस्त में शुरू हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X