First Look: बाटला हाउस में कड़क ऑफिसर जॉन अब्राहम, 15 अगस्त 2019 को रणबीर कपूर से क्लैश
जॉन अब्राहम धीरे धीरे अक्षय कुमार के देशभक्ति टैग पर अपना हक जमाने की कोशिश करते नज़र आ रहे हैं। पहले परमाणु और फिर सत्यमेव जयते के बाद अब जॉन अब्राहम लगातार अपनी तीसरी देशभक्ति फिल्म बाटला हाउस की शूटिंग में लग गए हैं। फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज़ हो रही है और अयान मुखर्जी की रणबीर कपूर स्टारर ब्रह्मास्त्र से क्लैश करेगी।
हाल ही में फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है और कल जॉन अब्राहम अपने ऑफिसर लुक में फिल्म की शूटिंग करते दिखे। सेट से जारी इन तस्वीरों में जॉन एकदम कड़क ऑफिसर लग रहे हैं। फिल्म 2008 के कंट्रोवर्शियल बाटला हाउस एनकाउंटर पर बन रही है जिसे लीड किया था ऑफिसर संजीव कुमार यादव ने। जॉन फिल्म में संजीव की भूमिका में दिखाई देंगे।

बाटला हाउस एनकाउंटर को ऑपरेशन बाटला हाउस के नाम से जानते हैं जो 2008 में इंडियन मुजाहिद्दीन के कुछ आतंकवादियों के खिलाफ हुआ था। पांच आतंकवादियों में से दो पकड़े गए थे, दो मारे गए थे और एक भागने में सफल हो गया था। इस एनकाउंटर के बाद बाटला हाउस सोसाइटी में रहने वाले कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिसका राजनीतिक स्तर पर काफी विरोध हुआ था।
बाटला हाउस एनकाउंटर, सितंबर 2008 में दिल्ली में हुए पांच सिलसिलेवार बम धमाकों के बाद किया गया था। इस एनकाउंटर को कई राजनीतिक पार्टियों ने नकली एनकाउंटर बताया था। हालांकि इस एनकाउंटर में इंडियन मुजाहिद्दीन का आतंकवादी आतिफ अमीन मारा गया था जो दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत और फैज़ाबाद में होने वाले धमाकों का मास्टरमाइंड था।
ये तय माना जा रहा है कि फिल्म 15 अगस्त के मौके पर दर्शकों को काफी अपील करेगी। वैसे आपको बता दें 2019 की 10 बड़ी फिल्मों के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications
