गैंगस्टर हमेशा गैंगस्टर रहेंगे हीरो नहीं बन सकतेः जॉन अब्राहम
हैंडसम हंक जॉन अब्राहम ने अपनी नई फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में गैंग्स्टर मान्या सुर्वे की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में अपने किरदार के बारे में जॉन का कहना है कि वो गैंग्स्टर्स को हीरो बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।
जॉन ने कहा, गैंग्स्टर्स हमेशा गैंग्स्टर्स ही रहेंगे। वे जो काम करते हैं, जिस भाषा का इस्तेमाल करते हैं और उनका जो व्यवहार होता है, उसमें हमने कुछ नहीं बदला है। हम गैंग्स्टर्स को हीरो बनाने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। हम इस फिल्म में यह दिखा रहे हैं कि 1979 और 1982 के बीच वास्तव में क्या हुआ था। अपनी इस फिल्म में जॉन मुंबईया भाषा के अलावा मराठी भी बोलते दिखेंगे। वैसे उनके लिए यह मुश्किल नहीं था क्योंकि मुम्बई में ही उनकी परवरिश हुई है।
जॉन खुद के बारे में कहते हैं कि लोग जब मेरे बारे में सोचते होंगे तो मेरे बारे में पिज्जा और बर्गर खाने वाले एक शख्स की तस्वीर उभरती होगी। लेकिन जॉन मुम्बई में पैदा हुआ है और उसकी परवरिश भी यहीं हुई है।
मैं अंधेरी पश्चिम के कोलडोनगरी में रहा हूं। यहां की भाषा से परिचित भी हूं। आपको बता दें कि जॉन विक्की डोनर फिल्म के साथ एक निर्माता भी बन गए हैं। ये फिल्म स्पर्म डोनेशन पर बेस्ड फिल्म है इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और यामी गौतम नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications