जॉन अब्राहम की धमाकेदार एक्शन फिल्म 'अटैक' की शूटिंग शुरु- एक झलक से फैंस को याद आई 'धूम'
सत्यमेव जयते 2 के बाद, जॉन अब्राहम ने अपनी अगली एक्शन- थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरु कर दी है। फिल्म का नाम है- 'अटैक', जिसका निर्देशन कर रहे हैं लक्ष्य राज आनंद। धीरज वाधवन और अजय कपूर के साथ मिलकर जॉन अब्राहम की प्रोडक्शन कंपनी जे ए एंटरटेंनमेंट इसे प्रोड्यूस कर रही है। जॉन ने फिल्म के सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जहां वो बाइक पर बैठे एक्शन सीन की तैयारी करते दिख रहे हैं।
जॉन ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा- "मैं अपनी पसंदीदा जगह पर वही कर रहा हूं जो मैं सबसे बेहतर करता हूं.." इस तस्वीर को देखने के बाद, फैंस अब इसकी तुलना 'धूम' से कर रहे हैं। फिल्म धूम में जॉन द्वारा किये गए बाइक एक्शन सीन्स आज भी लोगों की फेवरिट है।

अटैक में जॉन के साथ जैकलीन फर्नाडीज और रकुल प्रीत मुख्य किरदारों में नजर आएगीं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली, एनसीआर में चल रही है। उम्मीद है कि इस महीने के अंत तक शूटिंग खत्म हो जाएगी।
खास बात है कि 2021 में जॉन अब्राहम की 5 फिल्में रिलीज हो सकती हैं और ये पांचों ही धमाकेदार एक्शन फिल्में होने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications