सत्यमेव जयते 2: जॉन अब्राहम के खतरनाक एक्शन सीन की तस्वीर- हाथ की दिखने लगी नसें
जॉन अब्राहम इस साल अपने एक्शन और देशभक्ति से रमी हुई फिल्म के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। फिलहाल इन दिनों वह अपनी इसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में जॅान ने अपने फिल्म के सेट से एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली रह जायेंगी।
इस तस्वीर में जॅान अब्राहम ने अपे हाथ की तस्वीर दिखाई है। जो कि एक दम कड़क ढाई किलो वाला हाथ दिखाई पड़ रहा है। जहां पर उनकी मांसपेशियों के बीच नसें दिखाई दे रही हैं। इसे देखकर आपको अंदाजा हो जाएगा कि किस स्तर की बॅाडी सत्यमेव जयते 2 के लिए जॅान अब्राहम ने बनाई है।

टाइगर श्रॅाफ ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है हार्ट वाला इमोजी पोस्ट करने के साथ इस तस्वीर को लेकर अपना पागलपन दिखाया है। वैसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि हिंदी सिनेमा के एक्शन स्टार के बीच जॅान अब्राहम की गिनती सबसे ऊपर आती है। जॅान ने बीते कई सालों से अपनी फिल्मों से खुद को एक्शन वाली फिल्मों की पहली पसंद बना लिया है। इस बार भी जॅान अब्राहम जमकर एक्शन करते हुए नजर आयेंगे।
उनकी ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी।देशभक्ति और सुपर एक्शन से लकदक ये फिल्म ईद 2021 पर रिलीज होगी।निर्देशक मिलाप जावेरी ने टी सीरीज के साथ मिलकर 12 मई 2021 की ईद के लिए सिनेमाघर बुक करने की योजना बना ली हैआपको बता दें कि इससे पहले फिल्म की रिलीज को 2 अक्टूबर 2020 के लिए फाइनल किया गया था।
हालांकि कोरोना शूटिंग बंद और भी कई वजह हैं जिसके वजह से ऐसा हो नहीं पायाये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई मिलाप जावेरी की निर्देशन में बनी फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वल है। जॅान अब्राहम के साथ, दिव्या खोसला कुमार, मनोज बाजपेयी और अमायरा दस्तूर मुख्य भूमिका में नजर आयेंगे।


Click it and Unblock the Notifications