शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हुए जॉन अब्राहम

By Neha Nautiyal

John Abraham
जॉन अब्राहम विपुल शाह की फिल्म 'फोर्स' में एक स्टंट दृश्य की शूटिंग के दौरान बुरी तरह घायल हो गए हैं जिससे उनकी पीठ में काफी चोट आई है। दरअसल इस सीन में जॉन को एक चलती ट्रेन से दूसरी ट्रेन में कूदना था मगर जॉन अपना संतुलन खो बैठे और ट्रेन में पड़े पत्थरों पर पीठ के बल जा गिरे।

जॉन इतनी बुरी तरह से गिरे की उनकी पीठ में लगभग 40 जगह चोटें आई हैं। उनकी खराब हालत देख उनका तुरंत उपचार किया गया। सबको यही डर था कि कहीं उनकी रीढ की हड्डी में चोट ना आई हो। राहत की बात है कि उनकी रीढ की हड्डी में चोट नहीं आई है। चोट लगन के बावजूद जॉन ने शूटिंग पूरी की क्योंकि ये शूटिंग का आखिरी दिन था और उसके बाद अस्पताल पहुंचे।

वैसे इससे पहले भी इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दिसंबर में जॉन घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें काफी दिन शूटिंग से दूर रहना पड़ा था। इन दिनों जॉन आराम कर रहे हैं। वाह भई मान गए जॉन को अपने काम के लिए ऐसा समर्पण कम ही लोगों में देखने को मिलता है। जॉन तो वाकई हीरो हैं.. हम उम्मीद करते हैं कि जॉन जल्द से जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटें।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X