जॉन अब्राहम को 15 दिन की जेल

जॉन ने 2006 में खार में एक साइकिल सवार को टक्कर मारी थी। इसी मामले में आज न्यायालय ने उन्हें यह सजा सुनाई। जॉन को यह सजा 9 अप्रैल 2006 के हादसे के लिए मिली है, जिसमें उनकी यामहा बाइक ने तड़के सड़क पर साइकिल चला रहे युवक को टक्कर मार दी थी। जॉन उस समय ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल एवं मैनहंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेकर लौट रहे थे।
हादसे में जॉन एक अन्य साइकिल सवार से जा भिड़े, जिसके बाद दोनों घायल युवकों को बांद्रा के भाभा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जबकि जॉन को मुंबई के हाई प्रोफाइल लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद जॉन पर लापरवाही और लापरवाही से ड्राइविंग करने के लिए (under IPC 279 एंव IPC 337) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।


Click it and Unblock the Notifications