Exclusive: ''मैं चाहता हूं कि अक्षय कुमार की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करे''
जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते और अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड 15 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर क्लैश कर रही है। इस क्लैश पर बात करते हुए इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा कि, अक्षय कुमार मुझसे बहुत बड़े सुपरस्टार, वह सीनियर हैं। मैं चाहता हूं कि उनकी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो.. और वह भी मेरी फिल्म के लिए ऐसा ही चाहते हैं।
16 साल, 6 ब्लॉकबस्टर- सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ जोड़ी सुपरस्टार
जॉन ने कहा कि गोल्ड हर मायने में सत्यमेव जयते से काफी बड़ी फिल्म है। लेकिन 15 अगस्त काफी लंबा वीकेंड है, जिसकी वजह से किसी भी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर नुकसान नहीं सहना पड़ेगा। दोनों फिल्मों के पास कमाने के लिए काफी समय है।

अक्षय कुमार से इस बारें में कुछ चर्चा हुई या नहीं.. इस पर जॉन ने कहा- अक्षय गोल्ड के हीरो हैं, मैं सत्यमेव जयते का हीरो हूं। जबकि फिल्म की डेट रखना प्रोड्यूसर का काम होता है। ऐसे में हम दोनों क्या ही कर सकते हैं। इस बारे में हमारी कोई बातचीत, कोई चर्चा नहीं होती है। हम दोस्त हैं.. अब एक ही दिन पर दो फिल्मों का आना कोई बड़ी बात नहीं।


Click it and Unblock the Notifications