मान्या को महिलाओं को हैंडल करना नहीं आता: जॉन
जॉन अब्राहम जल्द ही संजय गुप्ता की फिल्म शूटआउट एट वडाला में नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम ने मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन मान्या सुर्वे का किरदार निभाया है। फिल्म के बारे में बताते हुए जॉन अब्राहम ने कहा कि फिल्म में मान्या सुर्वे का किरदार निभाने में उन्हें बेहद मुश्किल हुई थी। ये किरदार काफी अलग था लेकिन उन्हें अपनी इमेज चेंज करने के लिए कुछ अलग हटकर करना जरुरी था और इसलिए उन्होंने आगे बढ़कर ये किरदार किया। जॉ़न ने कहा कि इस फिल्म में उन्होंने ऐसी एक्टिंग की है जिसकी उम्मीद कोई नहीं कर सकता था। यहां तक कि फिल्म के डायरेक्टर्स भी उनकी एक्टिंग को देखकर हैरान थे।
जॉन अब्राहम से पूछा गया कि शूटाउट एट वडाला फिल्म में मान्या सुर्वे का किरदार उनके द्वारा अब तक किये गये किरदारों से काफी हटकर है तो उन्हें कैसा लगा इस किरदार को करके। इस पर जॉन अब्राहम ने कहा "मान्या सुर्वे का किरदार निभाना मेरे लिए खासा चैलेंजिग था। डिफरेंट रोल था इसलिए काफी मेहनत करनी पड़ी। जब मैंने इस किरदार पर काम करना शुरु किया तो शुरु-शुरु में तो मेरे दिमाग में आया कि कर पाउंगा या नहीं लेकिन मेरे पास दो ही ऑप्शन थे। आगे बढ़ो या पीछे हट जाओ। मुझे लगा कि इमेज चेंज करने के लिए इस समय कुछ हटकर करना जरुरी है। इसलिए मैं आगे बड़ गया। हां मैं यह कह सकता हूं कि डायरेक्टर्स जिस चीज की उम्मीद जॉन अब्राहम से नहीं कर पा रहे थे, वह मैंने इसमें कर दिखाया है।"
जॉन अब्राहम से पूछा गया कि बिपाशा बासु से ब्रेकअप के बाद बिपाशा ने तो मीडिया के सामने जॉन को लेकर काफी कुछ कहा लेकिन खुद जॉन ने इसबारे में कुछ नहीं कहा इसपर जॉन ने जवाब दिया "बिपाशा कुछ भी कहें लेकिन मैं अपनी खामोशी से अपनी डिग्निटी बनाए रखूंगा। मेरा इरादा उनपर कोई भी पलटवार करने का नहीं है।" जॉन ने शूटआउट एट वडाला में एक्ट्रेस कंगना रानावत के साथ हॉट सीन्स को लेकर कहा कि जो भी सीन्स शूट किये गये हैं वो रफ सीन्स हैं। "फिल्म के किरदार मान्या सुर्वे को महिलाओं को हैंडल करने के तौर तरीके नहीं आते हैं। हां उसकी लाइफ में एक ऐसी लड़की आती है जिससे वह फिजिकली इन्वॉल्व है। इसमें थोड़े बहुत सीन्स शूट किये गये हैं।"


Click it and Unblock the Notifications
