ऑस्कर्स के आगे बॉलीवुड को फीका मानते हैं जॉन
जॉन अब्राहम ने बुधवार को मुंबई में अपनी फिल्म 'आई मी और मैं' का प्रचार करने के दौरान यह पूछे जाने पर कि हमारे अवार्ड ऑस्कर के स्तर तक क्यूं नहीं पहुंच सकते। उन्होंने कहा 'हमारे सभी अवार्ड शो टीवी शो हैं। कलाकारों को टीआरपी के लिए इन शो में नाचना पड़ता है और अभिनय करना पड़ता है।' जॉन ने आगे कहा 'हमारा एक भी अवार्ड गंभीर अवार्ड नहीं है। मुझे नहीं लगता कि हम कभी निष्पक्ष अवार्ड तक पहुंच पाएंगे। जो कलाकार नृत्य करता है उसे पुरस्कार मिल जाता है जो हमेशा से रहा है।'
जॉन का यह भी कहना है कि इस साल उन्हें इसमें बदलाव दिखा है और अच्छी फिल्मों को पुरस्कार मिले हैं। 'इस साल 'पान सिंह तोमर', 'विकी डोनर', 'ओह माय गॉड', 'इंग्लिश विंग्लिश' और 'कहानी' जैसी फिल्मों को पुरस्कार मिले हैं। लेकिन मेरा अब भी मानना है कि हमें निष्पक्ष पुरस्कार शुरू करने की जरुरत है। मुझे नहीं लगता कि हम परिपक्वता के उस स्तर तक पहुंचे हैं।'जॉन अब्राहम की फिल्म आई मी और मैं आज 1 मार्च को सिनेमाहॉल में लगेगी। ये एक महिला प्रधान फिल्म है जिसमें चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई मुख्य भूमिकाओं में हैं।


Click it and Unblock the Notifications
