'देसी ब्यॉज' अक्षय कुमार और जॉन के बीच सब नॉर्मल!

जॉन अब्राहम और अक्षय कुमार की उम्दा जोड़ी को कोई कैसे भूल सकता है। 'गरम मसाला' और 'देसी ब्यॉज' अपनी जबरदस्त बॉण्डिंग दिखाने के बाद अब दोनों सितारों के बीच कुछ अनबन की खबरें तेज हो रही थीं। लेकिन जॉन अब्राहम ने सभी अफवाहों पर ताला लगाते हुए कहा कि, मैं और अक्षय अभी भी अच्छे दोस्त हैं।

john abraham

आपको बता दें, जॉन अब्राहम ने 'वेलकम बैक' और 'हेरा-फेरी 3' में अक्षय कुमार की जगह ले ली है। हालांकि इस मामले में जॉन का कहना है कि इससे उनके बीच की दोस्ती पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। अक्षय के साथ अनबन की खबरों पर जॉन ने कहा कि, 'जब मैंने 'वेलकम बैक' साइन की तो मैंने अक्षय को फोन कर सबसे पहले यह खबर दी। वह बहुत खुश हुआ और उसने कहा कि काम करने के लिहाज से यह एक अच्छी फिल्म है।'

वहीं, 'हेरा-फेरी 3' के दौरान भी मैंने अक्षय को इस बारे में बताया था। जॉन ने कहा कि, हम पहले साथ काम कर चुके हैं और हमारी दोस्ती में इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम अच्छे दोस्त हैं।

गौरतलब है कि, फिल्म निर्देशक नीरज बोरा 'हेरा-फेरी 3' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी के अलावा जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की जोड़ी को शामिल किया गया है। जबकि सूत्रों के अनुसार, इस फिल्म में अक्षय कुमार नजर नहीं आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X