First LOOK: 2018 की धमाकेदार एक्शन फिल्म.. अक्षय कुमार की 'गोल्ड' से CLASH
जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म 'सत्यमेव जयते' की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है। बता दें, फिल्म 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। यानि की उसी दिन जब अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड भी रिलीज हो रही है। फरवरी में पैडमैन और अय्यारी की क्लैश से किसी तरह बचने के बाद.. एक बार फिर दोनों स्टार आमने सामने आ रहे हैं।
जोधपुर सेंट्रल जेल पहुंचे सलमान खान.. जेल में ली एंट्री.. SEE PHOTOS
फिल्म सत्यमेव जयते का निर्देशन मिलाप मिलन झावेरी कर रहे हैं। जबकि निर्माता हैं भूषण कुमार और निखिल आडवाणी। जॉन और मनोज बाजपेयी स्टारर यह फिल्म एक्शन- थ्रिलर है। सूत्रों की मानें तो जॉन फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे।

बहरहाल, अक्षय कुमार की गोल्ड ने काफी समय से 15 अगस्त का स्लॉट लॉक कर रखा था। लेकिन अब इस क्लैश से कहीं ना कहीं स्टार्स के बीच तनातनी को शुरु हो ही जाएगी। अय्यारी और पैडमैन की क्लैश के वक्त सिद्धार्थ मल्होत्रा काफी खफा हो गए थे।


Click it and Unblock the Notifications











