''एक्शन फिल्मों पर सलमान खान का बयान बिल्कुल सही है.. मैं सहमत हूं..''
[बॉलीवुड न्यूज] जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'रॉकी हैंडसम' को सेंसर ने 'ए' सर्टिफिकेट के साथ पास किया है। इस बात से जॉन बेहद ही खफा हैं। हालांकि जॉन को यकीन है कि फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर सफल होगी।
फिल्म को ए सर्चिफिकेट मिलने की बात पर जॉन अब्राहम ने कहा कि 'किसी एक्शन फिल्म को ए सर्टिफिकेट देने का फैसला बिल्कुल ही गलत है.. इस मामले में मैं सलमान खान की बात से सहमत हूं..'
शाहरूख की 'फैन'.. लेकिन सलमान का जलवा.. फिर हो रही है टक्कर!
याद दिला दें, पिछले साल सलमान खान ने एक बयान में कहा था कि, किसी एक्शन फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिलना काफी हैरान करने वाला फैसला है.. वह भी तब जबकि हर समय टेलीविजन पर एक्शन ही चलता रहता है.. सलमान खान ने कहा था कि, मेरी फिल्म वाटेंड को भी 'ए' सर्टिफिकेट दिया गया था, लेकिन आज वह हर जगह टेलीविजन पर चल रहा है।
लिहाजा, जॉन अब्राहम भी सलमान खान की बात से सहमति जताते हुए कहते हैं कि रॉकी हैंडसम फैमिली के साथ आकर देखने वाली फिल्म है। फिल्म में एक बच्ची भी है। कोई वल्गर सीन नहीं है.. ऐसे में ए सर्टिफिकेट मिलना निराशाजनक है।
यहां देखें साल 2016 की एक्शन फिल्मों की लिस्ट-


Click it and Unblock the Notifications














