'जिस्म' ने जिस्म दिखाने का ट्रेंड शुरु किया: जॉन अब्राहम

जॉन ने जिस्म की शूटिंग के दौरान अपने यादगार पलों को याद करते हुए बताया कि आज मुझे याद है कि जब मैं फिल्म में अपनी मौत का सीन शूट कर रहा था तो भट्ट साहब की आंखों में आंसू आ गए थे। पूरी फिल्म के दौरान भट्ट साहब ने काफी सपोर्ट दिया। फिल्म की कहानी बहुत ही अच्छी थी और अंग प्रदर्शन सिर्फ फिल्म में अपील लाने लिए किया गया था।
जॉन ने कहा कि आज हमारी फिल्मों में अंगप्रर्शन और सेक्स के सीन ज्यादा होते हैं। नौ साल पहले ऐसा नहीं था। आप कह सकते हैं कि जिस्म ने ही ये ट्रेंड सेट किया है। जिस्म मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि इसमें पूरा ध्यान मेरी अभिनय क्षमता पर दिया गया था। मुझे लगता है कि इस फिल्म से ही मेरी एक्टिंग की क्षमता को बहुत खूबसूरती से परदे पर उतारा गया था।
जिस्म के रिलीज होने के बाद से हर कोई मुझे पहचानने लगा था। मैं आज जहां हूं वहां शायद ना होता अगर मेरी करियर में जिस्म जैसी फिल्म ना होती।


Click it and Unblock the Notifications