मुंबई सागा से जॉन अब्राहम के गैंगस्टर लुक ने चौंकाया- दमदार लग रहे हैं अभिनेता
अभिनेता जॉन अब्राहम इस समय फिल्म मुंबई सागा को लेकर काफी चर्चा में हैं कुछ समय पहले उनके दमदार लुक ने धमाका कर दिया। आज भी उनकी फिल्म से एक लुक सामने आया है जो कि शानदार है। जॉन अब्राहम इसमें गैंगस्टर लुक में नजर आ रहे हैं और तस्वीर सामने आते ही काफी ज्यादा वायरल हो रही है। फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने जॉन के इस लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसको शेयर करते हुए संजय गुप्ता लिखते हैं कि..
'आप केवल अपने स्टार की स्टाइल के साथ खेल सकते हैं। पर जो चीज किरदार को जीवंत करती है, वह एक्टर का एटीट्यूड है। और एट्टीट्यूज की अभिनेता जॉन के पास कोई कमी नहीं है।'

बता दें कि काले कपड़ों में नजर आ रहे जॉन अब्राहम 90 के दशक के किसी डॉन की तरह दिख रहे हैं। ये फिल्म फिल्म 2020 में रिलीज होगी।
इस गैंगस्टर ड्रामा में मुख्य किरदारों जॉन अब्राहम के अलावा इमरान हाशमी, सुनील शेट्टी, जैकी श्राफ, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय नजर आने वाले हैं। फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे भूषण कुमार। फिलहाल इस फिल्म से लीड एक्ट्रेसेस को लेकर किसी तरह की कोई खबर सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications