..................... John Abraham's Satyameva Jayate faces religous protests due to a moharram scene - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार के साथ होना था धमाकेदार क्लैश लेकिन अब इस फिल्म पर लगा ग्रहण, जमकर हो रहा विरोध

जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी स्टारर सत्यमेव जयते, 15 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है और अक्षय कुमार की गोल्ड के साथ क्लैश होने वाली है लेकिन रिलीज़ के पहले ही फिल्म के विरोध में प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं।

दरअसल, कुछ ही दिनों पहले, फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। सत्यमेव जयते के इस ट्रेलर में जॉन अब्राहम को मोहर्रम के दौरान मातम मनाते दिखाया गया है। लेकिन अगले ही सीन में वो इस मातम के दौरान, किसी की हत्या कर देते हैं।

john-abraham-s-satyameva-jayate-faces-religous-protests-due-to-a-moharram-scene

बीजेपी के अल्पसंख्यक सेल के सेक्रेटरी, सैय्यद अली जाफरी ने इस बात का विरोध किया है। जाफरी साहब ने हैदराबाद में ये कंप्लेन दर्ज करवाते हुए कहा है कि फिल्म में मुहर्रम को गलत तरीके से दर्शाया गया है।
[मैं अक्षय कुमार के साथ कोई धमाका नहीं कर रहा हूं, फिलहाल एक ही काफी है]

हालांकि फिल्म के निर्देशक मिलाप झावेरी ने इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया देने से साफ मना कर दिया है। वहीं सेंसर बोर्ड से जुड़े एक सदस्य की मानें तो फिल्म जब सेंसर बोर्ड के पास आएगी तो एक पैनल का गठन किया जाएगा जो इन शिकायतों पर विचार करेगा।

अगर किसी भी सदस्य को कहीं से भी लगता है कि फिल्म किसी भी धर्म या समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है तो तुरंत ही उस सीन को फिल्म से हटा दिया जाएगा।
[लगातार चार फिल्मों से Walk Out लेकिन 75 करोड़ के तीन धमाके, बैक 2 बैक]

गौरतलब है कि जॉन अब्राहम, आएशा शर्मा और मनोज बाजपेयी स्टारर सत्यमेव जयते, 15 अगस्त को रिलीज़ हो रही है और अक्षय कुमार की गोल्ड के क्लैश करेगी।

वैसे ये पहली बार नहीं है जब धर्म के कारण किसी फिल्म को इतना कुछ झेलना पड़ा है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X