..................... John Abraham's Satyameva Jayate 2 will be release on 26 November! सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जॉन अब्राहम के फैंस के लिए बड़ी खबर! - Hindi Filmibeat

सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट का ऐलान, जॉन अब्राहम के फैंस के लिए बड़ी खबर!

महाराष्ट्र ने सिनेमाघर 22 अक्टूबर से खोलने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में जॉन अब्राहम की धमाकेदार फिल्म सत्यमेव जयते 2 को लेकर फैंस काफी समय से उत्साहित हैं। फैंस लंबे समय से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। कुछ समय पहले खबर आई थी कि ये फिल्म ईद पर सलमान खान के साथ रिलीज होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ था। कोरोना वायरस के कारण देश के कई राज्यों में लॉकडान था और थिएटर्स बंद थे।

लेकिन अब जॉन अब्राहम की इस फिल्म की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। ऐलान किया गया है कि जॉन अब्राहम की ये फिल्म 26 नवंबर 2021 को रिलीज की जाएगी। मेकर्स ने एक पोस्टर के साथ लिखा है..

satyameva jayate 2, john abraham, सत्यमेव जयते 2

'दो टक्के की जान लेने के लिए 56 इंच का जिगरा नहीं, 56 इंच का हथौड़ा चाहिए। सत्यमेव जयते 26 नवंबर को रिलीज होगी।' जैसे ही इसका ऐलान हुआ जॉन अब्राहम के फैंस काफी उत्सुक हैं और लगातार इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म को लेकर मिलान जावेरी ने काफी ज्यादा मेहनत की है और इसके पहले सत्यमेव जयते ने रिलीज होकर धमाका किया था। इस फिल्म ने जॉन अब्राहम को भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर्स के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया था।

बता दें कि इस सत्यमेव जयते 2 से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार नजर आने वाली हैं जो कि पहली बार किसी फिल्म की लीड एक्ट्रेस बनकर सामने आ रहीं हैं। इसके पहले उनको लीड एक्ट्रेस के तौर पर नहीं देखा गया है। जॉन अब्राहम कुछ समय पहले मुंबई सागा का हिस्सा बने थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X