Twitter Review- रिलीज हुई जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2', किसी ने कहा ब्लॉकबस्टर, तो कोई बोला डिजास्टर!

तन मन धन से बढ़कर जन गण मन.. अभिनेता जॉन अब्राहम की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यमेव जयते 2 अब रिलीज हो चुकी है और फिल्म काफी चर्चा में चल रही है। शानदार एक्शन और दमदार डायलॉग से सजी ये फिल्म फैंस को पसंद भी आ रही है लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म उतनी अच्छी नहीं है। फिल्म रिलीज होते ही लोग पहले शो से सीधे ट्विटर रिएक्शन दे रहे हैं। जॉन अब्राहम के फैंस की मानें तो फिल्म काफी शानदार है लेकिन ट्विटर पर एक अलग ही मामला नजर आ रहा है।

कई लोग जॉन अब्राहम को ट्रोल कर रहे हैं और मीम्स साझा कर रहे हैं। इस फिल्म को मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट किया है और अभिनेत्री की बात करें तो इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार लीड रोल में नजर आने वाली हैं।

satyameva jayate 2, john abraham, review, सत्यमेव जयते 2, जॉन अब्राहम, रिव्यू

इसके पहले वो किसी फिल्म में एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर नहीं आई हैं। भूषण कुमार के द्वारा प्रोड्यूस की गई ये फिल्म कितना कमाती है ये तो समय ही बताएगा।

शुक्रवार को सलमान खान और आयुष शर्मा की अंतिम रिलीज हो रही है। इससे इतना तो तय है कि इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर प्रभाव पड़ेगा। फिलहाल आप देखिए ट्विटर रिव्यू...

फैन ने की तारीफ

फैन ने की तारीफ

एक फैन ने ट्वीट किया.. ये इंटरवल हुआ है, अब तक कुछ तालियां बजाने वाले डायलॉग, व्यस्त रखने वाली कहानी और दमदार एक्शन देखने को मिला। जॉन अब्राहम शानदार दिखे हैं।

डबल डिजिट में इसकी शुरुआत होगी

डबल डिजिट में इसकी शुरुआत होगी

इस फैन ने लिखा... ब्रेकिंग न्यूज, ये फिल्म भारत के सिंगल स्क्रीन सिनेमा में राज करने वाली है। इस फिल्म की शुरुआत दमदार है और डबल डिजिट में इसकी शुरुआत होगी।

ये फाड़ू फिल्म है

ये फाड़ू फिल्म है

इस फैन ने लिखा.. इटरवल टाइम, ये फाड़ू फिल्म है। ट्विस्ट पर ट्विस्ट, जॉन अब्राहम रॉक्स। सत्यमेव जयते 2..

मजाक बनाया

मजाक बनाया

एक यूजर ने इस तरह के मीम के साथ फिल्म का मजाक उड़ाया है। फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

फ्लॉप साबित होगी

फ्लॉप साबित होगी

इस यूजर ने लिखा है.. हर जगह बड़ी फ्लॉप साबित होगी सत्यमेव जयते 2, शो कैंसिल हो रहे हैं, फिल्म पिटेगी।

आज वर्किंग है लोगों का

आज वर्किंग है लोगों का

इस यूजर ने लिखा.. अरे आज वर्किंग है लोगों का, अब सत्यमेव जयते 2 जैसी फिल्म के लिए थोड़ी छुट्टी लेंगे। आप फिक्र ना करें, सब मंगल ही मंगल होगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X