Poster- सत्यमेव जयते 2 के धमाकेदार पोस्टर ने मचाया धमाल- जॉन अब्राहम के सीने में दिखा तिरंगा
सुपरस्टार जॉन अब्राहम ने पहली सत्यमेव जयते के साथ काफी बड़ा धमाका किया था और फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। अब फिल्म सत्यमेव जयते के लिए जॉन अब्राहम काफी चर्चा में हैं। आज फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है जो कि काफी धमाकेदार लग रहा है। जॉन अब्राहम इसमें पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं और उन्होने वर्दी हटाकर अपना सीना खोला हुआ है जिसमें तिरंगा बना हुआ नजर आ रहा है। इसकेअलावा एक पोस्टर में फिल्म की लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी नजर आ रही हैं।
गौरतलब है कि इस पोस्टर के सामने आते ही लोग काफी ज्यादा तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को एक बार फिर से मिलाप जावेरी ही निर्देशित कर रहे हैं। बता दें कि सत्यमेव जयते में जॉन अब्राहम को अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया गया और ये फिल्म भी इसी तरह के सब्जेक्ट पर निर्भर होने वाली है।

इस फिल्म में जॉन के साथ मनोज बाजपेई नजर आए थे। बता दें कि जॉन अब्राहम की इस फिल्म की शूटिंग काफी जल्दी शुरु होने वाली है और इस बार मिलाप जावेरी इस फिल्म के लिए टी-सीरीज से हांथ मिलाया है।
फिल्म के पहले पोस्टर के साथ बताया गया था कि फिल्म 2 अक्टूबर 2020 को रिलीज कर दी जाएगी। निश्चित है कि इस फिल्म के लिए जॉन अब्राहम के फैंस इंतजार कर रहे हैं। आपको कैसा लगा पोस्टर...


Click it and Unblock the Notifications











