EID 2021 पर जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 का कब्जा, सुपरहिट क्रांतिकारी लुक, पढ़िए डिटेल
जॉन अब्राहम की बहुप्रतिक्षित फिल्म सत्यमेव जयते 2 की रिलीज डेट को बुक किया जा चुका है। आपको बता दें कि एक नए पोस्टर के साथ इसका ऐलान किया गया है कि देशभक्ति और सुपर एक्शन से लकदक ये फिल्म अगले साल ईद 2021 पर रिलीज होगी। अगले साल की ईद रिलीज के लिए सबसे पहले और आगे बाजी मारते हुए निर्देशक मिलाप जावेरी ने टी सीरीज के साथ मिलकर 12 मई 2021 की ईद के लिए सिनेमाघर बुक करने की योजना बना ली है।
पहला पोस्टर भी धमाका करने के लिए काफी है। जहां पर जॉन अब्राहम महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की तरह मूछों के पर ताव दिखाते हुए अपने नए लुक के साथ ईद पर सुपरहिट देने की तैयारी कर रहे हैं। इसके पोस्टर में लिखा है कि जिस देश में मइया गंगा है वहां का खून भी तिरंगा है।

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म की रिलीज को 2 अक्टूबर 2020 के लिए फाइनल किया गया था। हालांकि कोरोना शूटिंग बंद और भी कई वजह हैं जिसके वजह से ऐसा हो नहीं पाया।


Click it and Unblock the Notifications











