..................... John Abraham's 'Parmanu to release on May 25, will clash with 'Bhavesh Joshi Superhero' - Hindi Filmibeat

परमाणु: फाइनल हुई जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु की रिलीज डेट, इस फिल्म से होगी भिड़ंत

जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु काफी खींचा तानी के बाद अब रिलीज होने को तैयार है। इस फिल्म की रिलीज ने बार बार डेट बदलने का रिकॉर्ड तो अब बना ही दिया होगा। बता दें कि जॉन की ये फिल्म अब 25 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज आज तक लगातार टलती जा रही थी जो अब फाइनल हुई है।

इस फिल्म में जॉन के अलावा आपको डायना पेंटी नजर आने वाली है और फिल्म मे पोखरण की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म को लेकर जॉन अब्राहम और पूरी स्टारकास्ट के साथ साथ जॉन अब्राहम के फैंस को काफी इंतजार था जो कि अब खत्म होने वाला है।

john abraham, parmanu, diana penty, जॉन अब्राहम, परमाणु, डायना पेंटी

बता दे कि ये फिल्म 25 मई को अब पक्का रिलीज होने वाली है इस बात की जानकारी खुद जॉन अब्राहम ने दी। जॉन ट्विटर पर ये जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि एक रोड से एक न्यूकिलियर का इतिहास बनाना आसान नहीं था।

इसके साथ उन्होने ये भी जानकारी दी की फिल्म 25 मई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा फिल्म की हीरोइन डायना ने भी ट्वीट करते हुए फिल्म का नया पोस्टर सबके सामने पेश करने की बात कही है।

ये कहानी पोखरण मे भारत सरकार के द्वारा किए गए न्यूक्लीयर परमाणु परीक्षणों पर पूरी तरह से आधारित है इसी कारण इस फिल्म का नाम परमाणु रखा गया है।

बता दें कि इस फिल्म के बारे में बात करते हुए कुछ समय पहले फिल्म के मेकर्स ने कहा था कि ये फिल्म काफी अलग तरह की है और इस तरह फिल्म अभी तक हिंदी सिनेमा बनी नही है।

उनका कहना है कि इस फिल्म को बनाने का बस एक मकसद है कि वो इस फिल्म के जरिए शहीदों और वैज्ञानिको को श्रद्धांजलि दे सके। बता दें कि जॉन अब्राहम काफी समय से फिल्मों से दूर है और उनकी कोई भी फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

हालांकि जॉन ने एक से बढ़कर एक फिल्म के ही जिसमें कई फिल्में हिट साबित हुई थी। जॉन ने फिल्म जिस्म से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी और उस फिल्म में जॉन के अभिनय को लोगो ने काफी ज्यादा सराहा था।

बता दें कि जॉन अब्राहम इस फिल्म कि रिलीज के बाद सुपरहिट कॉमेडी फिल्म दोस्ताना 2 की शूटिंग शुरु करेंगे। इस फिल्म मे इनके साथ अभिषेक बच्चन नजर आए थे और फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला था। इसके बाद से ये अटकले लगाई जा रही थी कि ये दोनो एक बार फिर से वापस लौंटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X