..................... John Abraham's Parmanu finally releases on 25 may - Hindi Filmibeat

छठवीं बार बदल रही है फिल्म की रिलीज़ डेट, BOOKING मत ही करिए

जॉन अब्राहम स्टारर परमाणु 25 मई को रिलीज़ हो रही है और अब माना जा रहा है कि ये फिल्म की फाइनल रिलीज़ डेट है। गौरतलब है कि परमाणु पहले नवंबर 2017 में रिलीज़ होने वाली थी।

इसके बाद से फिल्म की रिलीज़ डेट इतनी बार बदल चुकी की दर्शक भी कन्फ्यूज़ हो चुके हैं। रिलीज़ डेट ना मिलने से जॉन अब्राहम उकता गए थे और उन्होंने फिल्म अकेले रिलीज़ करने का फैसला किया था।

john-abraham-s-parmanu-finally-releases-on-25-may

इस कारण उनकी प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने उन्हें कोर्ट तक में घसीट लिया था। लेकिन अब माना जा रहा है कि सारा मामला सुलझ गया है और आखिरकार, 25 मई को जॉन अब्राहम और डायना पेंटी की ये फिल्म रिलीज़ हो रही है।

लेकिन फिल्म की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। गोथिक इंटरटेनमेंट नाम की एक कंपनी है जिसका दावा है कि उसने प्रेरणा को 12.5 करोड़ रूपये कई फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए दिए थे जिनमें से एक परमाणु थी ।

इस नोटिस की एक कॉपी जॉन अब्राहम और वाशु भागनानी को भेजी गई है। वाशु भागनानी ने क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट पर 200 करोड़ रूपये लगाए हैं। और जॉन क्रिआर्ज के साथ मिलकर परमाणु प्रोड्यूस कर रहे थे लेकिन किसी को इस 12 करोड़ी डील की भनक तक नहीं लगी।

वैसे जानिए फिल्मों को लेकर प्रोड्यूसर और बाकी टीम में हुए क्रिएटिव डिफरेंस में फंसी फिल्मों के बारे में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X