इस सुपरस्टार की अगली फिल्म 1998 न्यूक्लियर टेस्ट पर होगी आधारित..Exciting
जॉन अब्राह्म की अगली फिल्म न्यूक्लियर टेस्ट पर आधारित होगी जो 1998 में की गई थी।
जॉन अब्राह्म पूरी तरह से अपनी अगली फिल्म प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हैं वो भी सिर्फ बॉलीवुड नहीं बल्कि मराठी फिल्में भी। जॉन अब्राह्म के प्रोड्क्शन की अगली फिल्म पोखरण परमाणु परीक्षण 1998 पर आधारित होगी। इसमें खुद जॉन अब्राह्म लीड रोल में होंगे।
[ वरूण धवन 'सलमान' बनने में जी जान से लग हुए हैं..ये रहा सुबूत!]
जॉन अब्राह्म की प्रोडक्शन कंपनी JA एंटरटेनमेंट ने अर्जुन एन कपूर और प्रेरणा अरोड़ा की KriArj एंटरटेनमेंट ले टाईअप किया है। KriArj एंटरटेनमेंट ने ही पिछले साल अक्षय कुमार की रूस्तम प्रोड्यूस की थी। बॉम्बे टाइम्स की माने तो डायरेक्टर अभिषेक शर्मा इसे डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने तेरे बिन लादेन को डायरेक्ट किया था।

इस फिल्म के रिर्सच पर तीन साल का समय लगा है और इसे लिखा साइवां क्वाडरोस और संयुक्ता चावला ने है। ये नीरजा की टीम में भी थे। कहा जा रहा है कि जॉन अब्राह्म ने इसके लिए एक काफी अच्छी टेक्निकल क्रू चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि "मुझे फिल्में प्रोड्यूस करने की हड़बड़ी नहीं है। मैं आराम से समय लेकर बनाना चाहता हूं जो समाजिक और राजनीतिक विषय से जुड़ी हुई है।" फिल्म का विषय तो वाकई दिलचस्प है।उम्मीद तो यही है कि जॉन अब्राह्म एक अच्छी फिल्म बनाने में कामयाब होंगे।


Click it and Unblock the Notifications











