First Look- 'पठान' से जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक रिलीज, शाहरुख खान से भिड़ने के लिए तैयार!

By Filmibeat Desk

यशराज फिल्म्स प्रोडक्शन की सबसे बड़ी टेंटपोल फ़िल्म को रिलीज होने में लगभग 5 महीने शेष हैं और स्टूडियो ने पठान में विलेन के रूप में जॉन अब्राहम का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है! सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फ़िल्म से जुड़े सीक्रेट्स से एक-एक कर पर्दा उठाते हुए इसके मेकर्स ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। पहले शाहरुख खान का लुक, फिर दीपिका पादुकोण की झलक और अब जॉन अब्राहम को एक सुपर स्लीक अवतार में पेश करके उन्होंने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

पठान जबरदस्त चर्चाओं व उम्मीदों के रथ पर सवार है और वाईआरएफ तथा सिद्धार्थ नियमित अंतराल पर इन बातों का खुलासा करके मोमेंटम को बढ़ाने की दिशा में रणनीतिक रूप से काम कर रहे हैं!

john abraham, pathaan, shahrukh khan, जॉन अब्राहम, पठान, शाहरुख खान

सिद्धार्थ कहते हैं, "पठान की हर अनाउंसमेंट, फैंस और दर्शकों की कौतूहल भरी आंखों के सामने इस इपिक पजल के एक टुकड़े को सामने लाने जैसा है। और यह प्रक्रिया फ़िल्म की रिलीज के दिन तक जारी रहेगी।

एसेट बड़ी चर्चा का विषय बने

एसेट बड़ी चर्चा का विषय बने

हम चाहते हैं कि पठान की हर एसेट बड़ी चर्चा का विषय बने क्योंकि खुशकिस्मती से हमारे पास उस चर्चा को पैदा करने के लिए कंटेंट है।" जॉन को विलेन के रूप में लेने के अपने फैसले के बारे में बताते हुए,

जॉन अब्राहम एंटागोनिस्ट हैं

जॉन अब्राहम एंटागोनिस्ट हैं

सिड कहते हैं, "जॉन अब्राहम एंटागोनिस्ट हैं, पठान के विलेन हैं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि विलेन का प्रोजेक्शन अगर हीरो से बड़ा न हो तो कम से कम उसके बराबर का तो होना ही चाहिए।

भिड़ंत असाधारण होगी

भिड़ंत असाधारण होगी

जब विलेन खतरनाक हो, तभी उनके बीच की टकराव शानदार हो सकता है। यहां शाहरुख और जॉन की भिड़ंत असाधारण होगी! हम जॉन को सुपर स्लीक अवतार में पेश करना चाहते थे।"

फर्स्ट लुक

फर्स्ट लुक

निर्देशक कहते हैं कि पठान का फर्स्ट लुक दुनिया के लोगों में फ़िल्म को लेकर कौतूहल जगा रहा है! वे कहते हैं, "शाहरुख, दीपिका पादुकोण और अब जॉन का फर्स्ट लुक, उस जोन को रिप्रेजेंट करते हैं, जिसे हम चाहते हैं कि दर्शक फ़िल्म में देखें।

टिप ऑफ आइसबर्ग

टिप ऑफ आइसबर्ग

लोगों को अब पठान की दुनिया का टेस्ट मिल चुका है। यह सिर्फ टिप ऑफ आइसबर्ग है और मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि यह एक्शन स्पेक्टेकल आपको हैरान कर देगा।"

25 जनवरी, 2023 को रिलीज

25 जनवरी, 2023 को रिलीज

पठान हिंदी, तमिल और तेलुगु में 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X