पोस्टपोन हो सकती है जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक? जानिए क्या है रिलीज डेट!
साल 2022 की शुरुआत कुछ ऐसी हुई है कि कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं और उनमें वृद्धि देखी जा रही है। इसकी सीधा असर कई क्षेत्रों में पड़ा है और उनमें से एक बॉलीवुड भी है। इस साल रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्मों की तारीखों को स्थगित कर दिया गया है। खबर है कि जल्द ही कोरोना की तीसरी लहर को देखा जा रहा है और यह फिर से मनोरंजन उद्योग के लिए खतरा साबित हो सकता है।
जर्सी, आरआरआर और राधे श्याम जैसी फिल्मों की रिलीज की तारीखें स्थगित होने के बाद, अब नवीनतम विकास के अनुसार, जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म अटैक की रिलीज की तारीख को भी स्थगित किया जा सकता है। जी हां, अभिनेता जॉन अब्राहम की धमाकेदार फिल्म अटैक की रिलीज डेट पोस्टपोन की जा सकती है।

हालांकि इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान होना बाकी है। जॉन अब्राहम की ये दमदार फिल्म इस महीने के अंत कर यानि 28 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
हालांकि इसको काफी दिन बाकी हैं लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म टल सकती है क्योंकि लगातार कई राज्यों के थिएटर्स बंद हो रहे हैँ। जॉन अब्राहम की इस फिल्म को लेकर मेकर्स किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।
इस साल अगर ओमिक्रॉन वायरस ना आया होता तो निश्चित ही साल की शुरुआत काफी दमदार होती है और कई ब्लॉकबस्टर फिल्म हम सभी को देखने को मिलतीं। गौरतलब है कि आरआरआर आज यानि 7 जनवरी को रिलीज होनी थी जो कि पोस्टपोन हो चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications











