एक्शन फिल्मों के बाद अब ये फिल्म करना चाहते है जॉन अब्राहम, बताया दिल का राज
जॉन अब्राहम इस समय एक के बाद एक एक्शन फिल्मों को लेकर सामने आ रहे है। इस समय वो फिल्म सत्यमेव जयते को लेकर चर्चा में है। बता दें कि जॉन अब्राहम अब कुछ अलग करना चाहते है और वो चाहते है कि लोगों को हंसाया जाए। जी हां जॉन अब्राहम अब कॉमेडी करते हुए नजर आने वाले है। बता दें कि जॉन अब्राहम ने कहा है कि वो एक कॉमेडी फिल्म करने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक है और वो कॉमेडी करके लोगो को हंसते हुए देखना चाहते है। जॉन की माने तो उनको धमाल काफी ज्यादा पसंद है।
आपको तो याद ही होगा जॉन अब्राहम ने अक्षय कुमार के साथ एक कॉमेडी फिल्म गरम मसाला की थी जो कि लोगो को काफी ज्यादा पसंद आई थी और लोगों ने जॉन की तारीफ भी की थी।

इस फिल्म में कॉमेडी का ऐसा तड़का दोनो ने मिलकर लगाया था जो कि लोगो को आज भी याद है। जॉन अब्राहम का कहना है कि आज भी वो जब फिल्म गरम मसाला देखते है तो उनको ऐसा लगता है कि इसका पार्ट 2 भी बनना चाहिए।
उनका कहना है कि अगर निर्देशक इसका पार्ट 2 बनाएंगे तो वो मेरे लिए काफी स्पेशल दिन होगा। अक्षय कुमार के साथ मिलकर एक बार फिर से धमाल करने की इच्छा रखने वाले जॉन अब्राहम हाउसफुल 2 में भी अक्षय कुमार के साथ नजर आ चुके है।
फिलहाल वो फिल्म सत्य मेव जयते की रिलीज का इंतजार कर रहे है और फिल्म इसी महीने 15 तारीख को रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर और इसके गाने पहले ही सुपरहिट हो चुके है और ऐसे में माना जा रहा है कि लोगों को फिल्म बिल्कुल पसंद आने वाली है।
इस फिल्म में आपको भरपूर एक्शन देखने को मिलने वाला है और नोरा फतेही का डांस आपको काफी मनोरंजित करने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications
