इस हॉलीवुड फिल्म से लिया गया है जॉन अब्राहम का 'अटैक' वाला किरदार? सुपर ह्यूमन बनकर करेंगे धमाका!

अभिनेता जॉन अब्राहम कुछ समय पहले दमदार एक्शन करते हुए फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आए थे और इस फिल्म की कमजोर कहानी के चलके फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन इस वक्त वो अपनी अगली फिल्म अटैक को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और हाल ही में फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था जो कि फैंस को काफी पसंद आया है और जॉन अब्राहम दमदार एक्शन करते हुए इसमें नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म में साफ नजर आ रहा है कि अभिनेता जॉन अब्राहम काफी तगड़ा धमाका करने वाले हैं और फिल्म के एक सीन में लगता है कि जॉन एक सुपर ह्यूमन के किरदार में नजर आएंगे।

attack, john abraham, अटैक, जॉन अब्राहम

जिस तरह से वो फाइट करते हैं और उनकी आंखे नजर आती हैं, इसके बाद ये किरदार चर्चा में है। अब इस किरदार को लेकर लोगों का कहना है कि इसको एक हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किया गया है।

हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी

हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी

लोगों का कहना है कि ये किरदार हॉलीवुड की मशहूर फ्रेंचाइजी यूनिवर्सल सोल्जर के किरदार से मिलता जुलता है। इसमें आप देख सकते हैं कि जॉन अब्राहम काफी लड़ाई करते हैं और बाद में वो एक सुपर ह्यूमन में बदल जाते हैँ।

पूरी तरह से कहना सही नहीं होगा

पूरी तरह से कहना सही नहीं होगा

हालांकि इस बात को लेकर कितनी सच्चाई इसको पूरी तरह से कहना सही नहीं होगा। अभिनेता जॉन अब्राहम के फैंस इस टीजर को देखकर काफी ज्यादा खुश हैं और ऐसा लग रहा है कि सत्यमेव जयते के जख्मों पर ये फिल्म मरहम का काम करने वाली है।

किरदार में पहले नहीं देखा गया है

किरदार में पहले नहीं देखा गया है

जॉन अब्राहम को इस तरह के किरदार में पहले नहीं देखा गया है इसलिए ये काफी अलग साबित हो सकता है। वर्कफ्रंट पर अभिनेता जॉन अब्राहम इस वक्त अटैक के अलावा शाहरुख खान स्टारर पठान को लेकर काफी बिजी हैं।

 शाहरुख खान के अपोजिट

शाहरुख खान के अपोजिट

इस फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट नजर आने वाले जॉन अब्राहम एक दमदार विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैँ। शाहरुख खान और जॉन अब्राहम को आप इस फिल्म में पहली बार देखते हुए नजर आने वाले हो।

फिल्म 28 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है

फिल्म 28 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है

फिलहाल अटैक की बात करें तो इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और ये फिल्म 28 जनवरी 2022 को रिलीज होने वाली है। ये फिल्म कोरोना वायरस के कारण काफी देरी से रिलीज हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X