जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और नोरा फतेही ने मिलाया हाथ, साजिद खान की फिल्म 100% का ऐलान

By Filmibeat Desk

निर्माता भूषण कुमार और अमर बुटाला ने जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज़ गिल स्टारर पारिवारिक मनोरंजन फिल्म " 100 %" के लिए हाथ मिलाया है। बड़ी भारतीय शादी और जासूसों की दीवानगी की पृष्ठभूमि पर बन रही साजिद खान की यह फिल्म कॉमेडी, एक्शन और उथल पुथल संग मनोरंजन से भरपूर होने का वादा करती है! इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 की शुरुआत में शुरु होने की संभावना है तथा दीवाली 2023 में रिलीज की जाएगी।

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ कृत, गिल्टी बाय एसोसिएशन मीडिया प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत फिल्म "100%" है। साजिद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और अमर बुटाला द्वारा निर्मित की जाएगी।

100 percent, john abraham, Riteish Deshmukh, Nora Fatehi, sajid khan, जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही, साजिद खान

साजिद खान काफी समय के बाद किसी फिल्म को बनाने जा रहे हैं और इसके लिए वो काफी उत्साहित हैं। उन्होने इसके पहले भी कई कॉमेडी फिल्में बनाई हैं जिनको काफी पसंद किया गया है। हालांकि इसमें क्या होगा ये वक्त ही बताएगा।

इसके अलावा बात करें जॉन अब्राहम की तो वो इस वक्त अपनी फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा भी कई प्रोजेक्ट हैं उनके पास।

रितेश देशमुख काफी बिजी रहते हैं और उनके प्रोजेक्ट्स सामने आते रहते हैं। शहनाज गिल को इस वक्त लगातार काम मिल रहा है और फैंस को उम्मीद है वो काफी शानदार शुरुआत करने वाली हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X