''अक्षय कुमार से क्लैश- लेकिन हमारी फिल्म को BOX OFFICE पर फायदा होगा''
15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड और जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते रिलीज हो रही है। जाहिर है दोनों फिल्मों के क्लैश पर काफी चर्चा हो रही है। जिस पर हाल ही में जॉन अब्राहम ने कहा कि मेकर्स ने सत्यमेव जयते के लिए 15 अगस्त ही चुना यह बॉक्स ऑफिस बिजनेस के लिहाज से बहुत बड़ी तारीख है। इससे फिल्म के बिजनेस पर बहुत फर्क पड़ेगा।
अजय देवगन से लेकर रणवीर सिंह- सभी फाइनल- BOX OFFICE पर होगा धमाका
जॉन ने कहा, 15 अगस्त एक लंबा वीकेंड है, लोगों की छुट्टी होती है। लिहाजा, अक्षय कुमार की गोल्ड से क्लैश होने के बावजूद सत्यमेव जयते को बॉक्स ऑफिस फायदा ही होगा। यदि हम फिल्म को एक हफ्ता भी आगे करते हैं और सोलो रिलीज करते हैं.. तो भी फिल्म का बिजनेस कहीं ना कहीं प्रभावित होगा। छुट्टी के दिन फिल्म रिलीज करना हर लिहाज से फायदेमंद है।

अक्षय कुमार से क्लैश करने की बात पर जॉन ने कहा, अक्षय कुमार मुझसे बहुत बड़े सुपरस्टार, वह सीनियर हैं। मैं चाहता हूं कि उनकी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो.. और वह भी मेरी फिल्म के लिए ऐसा ही चाहते हैं। दोनों फिल्मों के बीच कोई कंपिटिशन नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications