वेलकम के सीक्वेल के लिए 15 करोड़ लेंगे जॉन अब्राहम
नई दिल्ली। 6 साल पहले आयी फिल्म 'वेलकम' के सीक्वेल में अक्षय कुमार की जगह जॉन अब्राहम को साइन किया गया है और इस फिल्म के लिए उन्हें 15 करोड़ रूपये का ऑफर दिया गया है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि जॉन की तरफ से नहीं हो पाई है।
फिल्म 'वेलकम' में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने मुख्य किरदार निभाये थे। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर सुपर हिट रही थी। यह बताया जा रहा है कि पहले इस फिल्म के सीक्वेल के लिए अभिनेता अक्षय कुमार से बात की गई थी लेकिन अब इसके लिए जॉन को साइन किया गया है।
फिल्म के पहले भाग में नाना पाटेकर और अनिल कपूर भी थे। फिल्म अपने डॉयलॉग्स के लिए भी चर्चा में रही थी। विलेन का किरदार कौन निभायेगा अभी तक यह स्पष्ट नहीं हैं क्योंकि पहली फिल्म में यह किरदार स्वर्गीय फिरोज खान ने किया था।


Click it and Unblock the Notifications
