एक और धमाकेदार एक्शन फिल्म.. हो गई FINAL.. 1 जून से शूटिंग शुरू!
कुछ महीनों पहले सुशांत सिंह राजपूत के फर्स्ट लुक के साथ फिल्म 'रोमिया अकबर वाल्टर' RAW का पोस्टर रिलीज किया गया था। लेकिन फिर फिल्म टलती गई.. और अब ताजा खबर है कि फिल्म में सुशांत को जॉन अब्राहम ने रिप्लेस कर दिया है।
ब्लॉकबस्टर किंग हैं ये.. आठवीं सौ करोड़ी फिल्म भी फाइनल!
सच्ची घटनाओं पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन करेंगे रॉबी ग्रेवाल। फिल्म की शूटिंग 1 जून से शुरु होगी और लगातार 60 दिनों तक चलेगी। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग गुजरात, श्रीनगर और नेपाल में होगी।

यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है, जहां एक्शन का तड़का भी मिलेगा। फिल्म 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। उम्मीद है कि यह 2018 के अंत तक रिलीज की जा सकती है। बता दें, फिलहाल जॉन की 4 फिल्में लाइन में लगीं हैं।
john abraham romeo akbar walter sushant singh rajput रोमियो अकबर वाल्टर जॉन अब्राहम सुशांत सिंह राजपूत


Click it and Unblock the Notifications