जॉन अब्राहम का नया परमाणु POSTER, इस सुपरस्टार का चैलेंज - बुरी तरह होगे FLOP
बॉलीवुड में आजकल एक नया सुपरस्टार आया है। जिसका नाम है प्रेरणा अरोड़ा। जिन्हें नहीं पता, प्रेरणा क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट की मालकिन है। इस प्रोडक्शन हाउस ने पिछले साल कई सुपरहिट फिल्में दी और तब से ये चर्चा में है।
अब प्रेरणा हर वक्त चर्चा में कैसे बनी रहती हैं ये बिल्कुल अलग विषय है लेकिन ताज़ा है उनका दो फिल्मों से वॉक आउट कर उन फिल्मों को लटका देना। ये फिल्में हैं केदारनाथ और परमाणु।

केदारनाथ सारा अली खान की डेब्यू फिल्म है लेकिन फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक कपूर और प्रोड्यूसर प्रेरणा में रिलीज़ डेट को लेकर झगड़ा हुआ और प्रेरणा ने फिल्म छोड़ दी।
यही झगड़ा जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु को लेकर भी हुआ और अब जॉन ने प्रेरणा का साथ छोड़कर फिल्म खुद प्रोड्यूस करने का फैसला ले लिया है। जॉन अब्राहम ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज़ किया है जिसमें से क्रिआर्ज इंटरटेनमेंट का नाम गायब है।
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर से लेकर अब तक परमाणु की रिलीज़ डेट 4 - 5 बार बदल चुकी है और अब जॉन ने एलान कर दिया है कि फिल्म 4 मई को किसी भी हालत में रिलीज़ हो रही है।
जॉन के इस कदम से प्रेरणा अरोड़ तमतमा चुकी हैं और उनका कहना है कि जॉन अब्राहम ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और फिल्म सुपरफ्लॉप होगी।
खैर, अब ये प्रेरणा का कॉन्फिडेंस है कि ओवर कॉन्फिडेंस इस बारे में बात, फन्ने खान की रिलीज़ के बाद डीटेल में की जाएगी।
जानिए हाल ही में बड़े स्टार्स की बहुत बड़ी फ्लॉप फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications

