इतनी कंट्रोवर्सी के बीच आ गया TEASER, लेकिन चैलेंज है फिल्म नहीं रिलीज़ होगी
जॉन अब्राहम स्टारर परमाणु फिलहाल काफी विवादों से घिरी हुई है लेकिन इन सब विवादों के बीच आज जॉन अब्राहम इंटरटेनमेंट ने फिल्म का टीज़र लॉन्च कर दिया है।
हालांकि परमाणु का टीज़र डालते ही उसे यूट्यूब से हटा दिया गया और फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने इस पर कॉपीराइट केस लगा दिया। लेकिन अब जॉन ने टीज़र सीधा अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला है।

जॉन ने साफ लिखा है कि फिल्म 4 मई को ही रिलीज़ होगी वहीं प्रेरणा अरोड़ा का दावा है कि वो किसी भी कीमत पर फिल्म को रिलीज़ नहीं होने देंगी।
गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर से लेकर अब तक परमाणु की रिलीज़ डेट 4 - 5 बार बदल चुकी है और अब जॉन ने एलान कर दिया है कि फिल्म 4 मई को किसी भी हालत में रिलीज़ हो रही है।
The biggest secret operation ever that shook the entire world. #ParmanuTeaser out now.The nuke explodes in cinemas on 4th May 2018. @DianaPenty @BomanIrani #AbhishekSharma @SaiwynQ @sanyukthaC pic.twitter.com/wJYBbFLElh
— John Abraham (@TheJohnAbraham) April 5, 2018
जॉन के इस कदम से प्रेरणा अरोड़ तमतमा चुकी हैं और उनका कहना है कि जॉन अब्राहम ने बहुत बड़ी गलती कर दी है और फिल्म सुपरफ्लॉप होगी।
वैसे जानिए फिल्मों को लेकर प्रोड्यूसर और बाकी टीम में हुए क्रिएटिव डिफरेंस में फंसी फिल्मों के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications