बाटला हाउस पोस्टर: आ गई एनकाउंटर की लिस्ट, जॉन अब्राहम के दो धमाकेदार पोस्टर्स रिलीज
अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते ने काफी ज्यादा धमाल मचाया था और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस फिल्म में करप्शन के खिलाफ भ्रष्ट पुलिसवालों से लड़ते हुए नजर आए थे। बता दें कि अब उनकी फिल्म बाटला हाउस चर्चा में है जिसके फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद आज फिल्म के दो पोस्टर रिलीज हुए है। बता दें कि आज सुबह जॉन अब्राहम ने इन पोस्टर्स को अपने ट्विटर अकाउंट में साझा किया है। बता दें कि इस फिल्म के पोस्टर से पता चल रहा है कि फिल्म में जॉन अब्राहम एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे है दो कि शहर का एसीपी है।
एक पोस्टर में उनके एनकाउंटर्स और अवॉर्ड तक का जिक्र है को इतना पक्का है कि फिल्म में वो एक खतरनाक अवतार में नजर आने वाले है। यह फिल्म सितंबर 2008 के दिल्ली के एल-18 बटला हाउस में हुए एनकाउंटर पर आधारित है।

सितंबर 19, 2008 को दिल्ली के जामिया नगर इलाके में इंडियन मुजाहिदीन के संदिग्ध आतंकवादियों के खिलाफ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद मारे गए।
जबकि दो अन्य भागने में कामयाब हो गए। वहीं, एक और आरोपी ज़ीशान को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे एनकाउंटर विशेषज्ञ और दिल्ली पुलिस निरीक्षक मोहन चंद शर्मा इस घटना में मारे गए।
बता दें कि इस फिल्म को निर्देशक निखिल आडवाणी निर्देशित कर रहे है और इस साल की तरह की 2019 में ये फिल्म 15 अगस्त के दिन रिलीज की जाएगी। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है और इसके भारत के कई शहरों में शूट किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications