अक्षय कुमार से फिर भिड़ेंगे ये स्टार, 2019 में होगी तगड़ी टक्कर, एक्शन पैक्ड Dhamaka
अपनी फिल्म सत्यमेव जयते के धमाकेदार हिट होने के बाद जॉन अब्राहम एक बार फिर से जबरदस्त फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उनकी आने वाली फिल्म के बारे में जबरदस्त खबर आई है। इस फिल्म की रिलीज डेट फाइनल हो गई है। यानी कि एक बार फिर से तैयारी कर लीजिए धमाकेदार एक्शन पैक्ड वीकेंड की। वहीं इस फिल्म के साथ जॉन अब्राहम एक बार फिर अक्षय कुमार से भिड़ने के लिए तैयार हैं।
[B'Day Spcl: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस, ताबड़तोड़ अवॉर्ड्स, 44 साल से सुपरस्टार]
हम बात कर रहे हैं जॉन अब्राहम की आने वाली फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर (RAW) की.. हाल ही में सामने आया है कि ये फिल्म 2019 की 15 मार्च का रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पहली बार जॉन अब्राहम पहली बार स्पाई के किरदार में नजर आएंगे। रॉबी ग्रेवाल निर्देशित फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुचित्रा कृष्णमूर्ति, सिकंदर खेर और मौनी रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं इसी महीने में अक्षय कुमार की फिल्म केसरी भी रिलीज हो रही है। अक्षय कुमार ने हाल ही में ऐलान किया था कि ये फिल्म 21 मार्च को रिलीज होगी।

बता दें कि इस साल भी अक्षय कुमार की गोल्ड से जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते ने तगड़ी टक्कर ली थी और दोनों ही फिल्में शानदार साबित हुई थीं। ऐसे में दो सुपरस्टार की टक्कर एकबार फिर से देखना वाकई दिलचस्प होगा। केसरी और RAW दोनों ही फिल्में एक्शन से भरपूर होंने वाली हैं। तो इसी बात पर आगे जानें आने वाली धमाकेदार एक्शन फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications